matric exam

matric exam

Saturday 15 February 2014

new


कैसे हो कक्षा में गणित सीखना–सिखाना ?

बच्चे ठोस वस्तुओं के साथ खेलने में मजा लेते हैं इसलिये कक्षा में पहले इनसे ही शुरूआत करनी चाहिये। चीजें एकत्र करके उनसे खेलने, उन्हें तरह–तरह से परखने का बच्चों को मौका दिया जाना चाहिये। इनकी मदद से छांटने’, रंग पहचानने, जोडि़याँ बनाने, क्रम को समझने जैसे काम करवाये जा सकते हैं। बच्चों के साथ मिलकर मिट्टी के खिलौने, रेत और मिट्टी पर आकृतियाँ बनाई जा सकती हैं। ठोस वस्तुओं के साथ खेलते या काम करते हुए बच्चों के साथ बातचीत करना या उनके अनुभव सुनना बहुत जरूरी है। अक्सर जब हम कक्षा में ठोस वस्तुओं का प्रयोग करते हैं तो एक ही तरह की ठोस वस्तु का उपयोग करते हैं, जबकि तरह–तरह की ठोस वस्तुओं के साथ काम करने से बच्चों की समझ अधिक पक्की होती है। गणित सीखने–सिखाने का क्रम बच्चे गणित को निम्नांकित क्रम में आसानी से सीखते हैं, जो मूर्त से अमूर्त की ओर पर आधारित है।
ठोस वस्तुओं से अनुभव।
भाषा द्वारा अभिव्यक्ति
चित्रों का उपयोग
संकेतों का प्रयोग
बेहतर हो कि गिनतियाँ–पहाड़े रटने की जगह गिनतियों का एहसास कराने और पहाड़े बनाने पर जोर रहे। जोड़, गुणा, घटाना व भाग की क्रियाएं पहले ठोस वस्तुओं के साथ की जाएं, तब अंकों के साथ। वस्तुओं के साथ इन क्रियाओं का पर्याप्त अनुभव अंकों के साथ क्रियाओं को आसान बनायेगा। जोड़, गुणा, घटाना व भाग की शुरूआत भले ही ठोस वस्तुओं से हो लेकिन सीखना सार्थक तभी है जब बच्चे इन क्रियाओं की अवधारणा तक पहुँचे। वे जानें कि गिनती ‘एक में एक जोड़नें, से बनती है। जोड़ने का मतलब चीजों को मिलाना और गुणा का मतलब एक ही मात्रा में चीजों को बार–बार बढ़ाना है – दोनों ही क्रियाओं में चीजें बढ़ती हैं। या घटाने का मतलब चीजों को कम करना है या भाग का मतलब उन्हें बराबर बाटना है। इन दोनों ही क्रियाओं में चीजें घट जाती हैं। आमतौर पर बिन्दु, रेखा, त्रिभुज आदि की परिभाषाएं रटाने से – सीखना–सिखाना निहायत नीरस और उबाऊ काम बन जाता है। बेहतर है कि इन आकृतियों को अपने आसपास खोजा जाय या उनका निर्माण किया जाय। ‘जगह’ संबंधी अनुभवों से सिलसिलेवार गुजरने के बाद बड़ी कक्षाओं में ‘आयतन’ व ‘क्षेत्रफल’ की समझ बनाना आसान होगा।

मौखिक गणित की प्राथमिक स्तर में उपयोगिता
मौखिक गणित बच्चों के लिये बहुत उपयोगी है। यह बच्चों में सोचने की प्रक्रिया को बढ़ावा देती है। पर यह ध्यान रखना जरूरी है कि मौखिक गणित के सवाल उनके परिवेश से जुड़े हों और बच्चे उनका व्यवहारिक अर्थ निकाल सकें। सवालों में दिये घटनाक्रम का औचित्य भी बच्चे समझ सकें। गणित में भाषा और संदर्भ गणित सीखने में अध्यापक की भाषा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

गणित सीखने में अभ्यास बहुत जरूरी है। अक्सर हम कक्षाओं में ‘रटने का अभ्यास’ करते हैं। जबकि अभ्यास में सृजनशीलता और नवीनता की संभावनाएं रहती हैं। इसमें किसी क्रिया को समझ और तर्क के साथ करने की गुंजाईश होती है। इसके विपरीत रटना एक मशीनी क्रिया है। इसमे किसी बात को बगैर सोचे–समझे बार–बार दोहराना होता है। इसमें मस्तिष्क कम सक्रिय होता है। शायद हमसे कक्षा में चूक हो रही है। हमारा गणित शिक्षण का तरीका बच्चों को रटने की ओर प्रेरित करता नज़र आता है।

बच्चों को समझाएं गणित का सौन्दर्य
रूचि लेकर और गतिविधियों की मदद से कक्षा में काम किया जाय तो गणित सीखना सिखाना एक मनोरंजक काम बन जाता है। इससे बच्चों में कई क्षमताएं विकसित होती हैं। बच्चों में क्रमबद्धता की समझ पैदा होती है।तर्क व सोचने की क्षमता बढ़ती है। बच्चे संश्लेषण–विश्लेषण करना, निर्णय लेना व निष्कर्ष निकालना सीखते हैं। गणित के साथ–साथ ही भाषा की समझ बनती है। इससे बच्चे सोचने समझने की समस्याएं हल कर सकते हैं। डिजाइनिंग, वास्तुकला तथा चीजों / जगहों की बाहरी–भीतरी सज्जा में गणित का सौन्दर्य ही है। लगातार गणित की गतिविधियों से बच्चों में इनका सौन्दर्यबोध जगाया जा सकता है । गणित की कठिनाइयाँ बहुत कुछ कक्षा में अपनाये जा रहे सीखने–सिखाने के तरीकों पर भी निर्भर करती है। कई बार कोई अवधारणा किसी कक्षा के लिये मुश्किल होती है पर वही अगली कक्षा में आसान साबित हो जाती है। 

गणित में ऐसे करें बच्चों का मूल्यांकन
यह मान्यता अब आम होती जा रही है कि केवल परीक्षाओं के जरिए मूल्यांकन एकांगी मूल्यांकन हैं। यह बच्चों के पूरे व्यक्तित्व उनकी खूबियों और कमजोरियों को नहीं समेटता। बच्चे रोज बरोज नए प्रभाव ग्रहण करते और नए–नए व्यवहार सीखते हैं। उन्हें व्यक्त करते हैं। ऐसे में लगातार चलने वाली सतत मूल्यांकन पद्धति उपयोगी हो सकती है। इसमें अध्यापक की चौकस आँखें लगातार बच्चों को देखती पढ़ती रहती हैं। उनकी गतिविधियों का जायजा लेती रहती हैं। न सिर्फ़ बच्चों का बल्कि अपने काम और तरीकों की भी जाँच – परख करती रहती हैं । दरअसल बच्चों के मूल्यांकन में अध्यापक का मूल्यांकन भी शामिल है। सच कहा जाय तो किसी भी विषय में बच्चे नहीं बल्कि सीखने–सिखाने की व्यवस्था या प्रणालियाँ असफल होती हैं। बच्चों का असफल होना तो किन्हीं असफल कोशिशों का परिणाम है। मूल्यांकन का कोई आधार बनाना मुश्किल है फिर भी कुछ मानक बनाये जा सकते हैं। जैसे –
संक्रिया/पाठ को सीखने – सिखाने की परिस्थिति
सिखाए गए पाठ/संक्रिया का प्रभाव पड़ा ?
प्रभाव ठीक नहीं था तो शिक्षक की अपनी कोशिशों का मूल्यांकन
सीखने–सिखाने में बच्चों की प्रगति
बच्चे द्वारा सीखी हुई अवधारणा का अलग–अलग परिस्थितियों में इस्तेमाल
अपनी व दूसरे की गलतियों पर उनका रुख
दूसरों के द्वारा गलतियाँ बताने पर उनका रूख 
परीक्षा की कापियाँ जांचना भी मूल्यांकन का एक पहलू है। इसमें केवल उत्तरों को महत्व देने की जगह बच्चों द्वारा सवाल हल करने में अपनाई गई प्रक्रिया और प्रदर्शित की गई समझ को जांचने पर जोर हो। बच्चे कुछ खास सवालों को हल करने में ज्यादातर गलतियाँ करते हैं। शिक्षक इसे जानते हैं। पढ़ाने के दौरान, और बाद में भी, इसे पता करने की कोशिश की जनि चाहिए कि बच्चे अक्सर गलती कहाँ करते है। बच्चों के लिये गणित सीखने का अनुभव एक सुखद अनुभव भी हो सकता है और वह भयावह अनुभव भी। यह सीखने सिखाने की परिस्थिति और प्रक्रिया पर निर्भर करता है कि बच्चे के लिये गणित प्रिय विषय बन जाये या गणित से डरने लगे।
my new site act soon
http://biharintermediate.blogspot.in
for 12 question
अब NCERT SOLTION HINDI में Vedio
http://biharmatricquestionpaper.blogspot.in/p/ncert-solution-in-vedio-math.html

Wednesday 29 January 2014

SCIENCE MODEL SET 2

GROUP -A (60 अंक)
प्रश्न संख्या 1 से 15 तक का उतर एक शब्दों अथवा एक वाक्यों में दे । प्रत्येक के लिए एक अंक निर्धारित है। 1x15 = 15 .
  1. सोडियम को किरोसान में डुबा के क्यो रखा जाता है?
  2. निम्न रसायनिक समीकरण को सतुलित कीजिए ।
NaCl + AgNO3 AgCl + NaNO3
  1. पारा के एक अयस्क का नाम लिखिएँ ।
  2. पियुष ग्रंथी कहाँ अवस्थित होता हैं।
  3. किन्हीं तीन अनवीकरणिय ऊर्जा स्रोत का नाम लिखें ।
  4. एक ऐसे धातु का नाम बताइए जिससे चाकु से काटा जा सकता है ।
  5. विद्धुत प्रतिरोधकता का S.I. मात्रक क्या है?
  6. धातुओं की सक्रियता श्रेणी में किसका स्थान सबसे उपर है।
  7. 5D क्षमता वाले उतल लेंस की फोकस दुरी ज्ञात करें ।
  8. चुब्किये क्षेत्र की त्रीवता का S.I. मात्रक क्या है ?
  9. अनुवाशिकता का जनक किसे कहा जाता है ?
  10. प्लास्टर ऑफ पेरिस का अणु सुत्र लिखें ।
  11. किस रंग का प्रर्किणन सबसे अधिक होता है ?
  12. जनित्र किस सिद्धांत पर कार्य करता है ?
  13. मनुष्य के शरीर में सबसे बङी ग्रंथी कौन है ?
प्रश्न सख्या 16 से 30 के लिए उसके अंक दायी ओर दर्शाया गया है । 2 अंक वाले प्रश्नों का उतर अधिकतम 50 शब्दों में 3 अंक वाले प्रश्नों का उतर अधिकतम 75 शब्दों में 5 अंक वाले प्रश्नों का उतर अधिकतम 150 शब्दों में दें।
  1. आदर्श ईधन के किन्हीं पाँच विशेषताओं का लिखें। 2.
  2. विद्धुत शक्ति को परिभाषित कीजिए। 2.
  3. रेडाक्स अभिक्रिया क्या है? उदाहरण के साथ समझाईए। 2.
  4. अवतल दर्पण के तीन उपयोग लिखें। 2.
  5. पाँच पादप हार्मोन का नाम बताईए । 2.
  6. गुरुत्वानुर्वतन से आप क्या समझते हैं। 2.
  7. भर्जन एवम् जारण में तीन अंतर लिखें। 3.
  8. प्रकाश के वर्ण विक्षेपण को किरण- आरेख की सहायता से समझाएँ। 3.
  9. वायविय तथा अवायविय श्वसन में अंतर स्पष्ट कीजिए। 3.
  10. कास्टिक सोडा के निर्माण विधी को बताईए। 3.
  11. लेंस की क्षमता से आप क्या समझतें हैं ? ईसके लिए व्यजंक प्राप्त कीजिए। 3.
  12. ह्राँर्मोन क्या है? यह कैसें आपके शरीर का नियत्रंण करता है? 3.
  13. जनित्र की कार्यप्रणाली का सचित्र वर्णन करें। 5. अथवा
    मानव नेत्र का सचित्र वर्णन करें ।
  14. रसायनिक अभिक्रिया क्या है ? किन्हीं पाँच प्रकार के रसायनिक अभिक्रिया का सदोहरण वर्णन करें। 5.
    अथवा
    निम्न का संरचना सुत्र लिखे।
    (I) डाई क्लोरो मिथेन (ii) एथेनाईक अम्ल
    (iii) एथीन (iv) मिथेनँल
  15. मनुष्य के पाचन तंत्र का वर्णन कीजिए। 5.
    अथवा
    उभयलिंगी पुष्प के अनुद्धैर्य काट का नामांकित चित्र बनाईएँ।
GROUP -B (MCQ)(20अंक)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  1. ईनमें से कौन सा पदार्थ है जिससे होकर उष्मा धारा प्रवाहित नहीं होगी ।
A . आयोडीन B लोहा C .अबरख D. सोना
  1. लेंस की आर्वधन का S.I मात्रक निम्न में कौन सा होगा -
A. m B. D C. cm D.ईनमें से कोई नहीं
  1. विद्दुत धारा के चुम्वकिय प्रभाव का पता किसने लगाया ?
A. फ्लेमिंग B. आन्द्रे मैरी एम्पियर C. हेनरी ऑस्ट्रेड D जेम्स वोल्टा
  1. अभिनेत्र लेंस की फोकस दुरी में परिर्वतन किया जाता है--
A . पुतली द्वारा B. द्रष्टी-पटल द्वारा
C. पक्ष्माभी द्वारा D. परितारिका द्वारा
  1. पवनों का देश के नाम से कौन सा देश जाना जाता है।
    A भारत B. जापान C . कोरिया D. डेनमार्क
  2. निम्न में कौन सा पद विद्दुत शक्ति को निरुपीत नहीं करता -
    A . I2R B. IR2 C VI D .V2/R
  3. निम्न में से कौन जैवमात्रा स्रोत का उदाहरण नही है........
A . लकङी B गोबर गैस
C. नाभिकिय ऊर्जा D. कोयला
  1. कॉपर सल्फेट का रंग कैसा होता है ?
A. नीला B. पीला C. हरा D . वैंगनी
  1. अम्ल तथा क्षार आपस में अभिक्रिया करके बनाते है:-
A. क्षारक & CO2 B. लवण & जल
C. क्षारक & लवण D. ईनमें से कोई नही.
  1. निम्बु रस काpH स्केल पर कितना मान होता है ?
    A. 10 B. 2.2 C. 14.2 D 1.2
  1. धातुओं की सक्रियता श्रेणी में कौन सा एक अधातु है --
    A आयोडिन B. बोराँन
    C हाइड्रोजन D आँरसेनिक
  2. -COOH अभिक्रयाशील मुलक को कहते है.-
A . एल्डिहाई्ड B. एल्कोहल
C किटोन D. अम्ल
  1. पारा की परमाणु संख्या है :-
    A. 11 B 17 C. 80 . D. 45
  2. निम्न में कौन एक कार्वन का एक अपरुप हैं
    A. फ्लोरीन B. पुलेरीन C. काष्ठ D क्लोरीन
  3. ऐछिक क्रियाओं का नियंत्रण करता है।
    A. अग्र मस्तिक B मध्य मस्तिक C पश्च मस्तिक D .ईनमें से कोई नहीं
  4. मानव ह्रदय का औसत प्रंकुचन दाब है लगभग
    A 120mmHG B . 80mmHG
    C 90mmHG D. ईनमें से कोई नहीं
  5. पौधें में श्वसन अभिक्रया के अन्तर्गत ADP के टूटनें से कितनी ऊर्जा मुकत होती है ?
    A 30.5 KJ/mol B. 305KJ/mol
    C. 3.5KJ/mol D. ईनमें से कोई नहीं
  6. आयोडीन की कमी से कौन – सा रोग उत्पन्न होता है ।
    A . मधुमेह B. वृहत्तता C . बौनापन D. घेंघा
  7. तंत्रिका तंत्र के संरचनात्मक एवम् क्रियात्मक ईकाई को कहते है।
    A . न्युराँन B. नेफ्रान
    C . मुत्रवाहिनी D. ईनमें से कोई नहीं
  8. पुष्प में अवस्थित नर जननांग है?
    A . स्त्रीकेसर B. पुंकेसर
    C. परागकण D. परागक












Saturday 18 January 2014

MATH MODEL SET -3

 प्रश्न संख्या 1 से 10 तक के लिए सही उतर को चुनें ।1x10= 10
  1. निम्न में कौन रैखिक बहुपद है।
      A s2 - s – 1/16 B. 13 C 51x D 51/x +7 2. π एक ….......
          A . परिमेय संख्या B. अपरिमेय संख्या
        C. दोनों D इनमें सें कोई नहीं
3. एक सिक्का को एक बार उछाला जाता है तो पट आने की प्रायिकता क्या होगी ?
A . ½ B. 2 C 1 D 0
4. 2tan300
    1+ tan2300
A. sin2600 B. sin600 C. tan300 D . tan600
5. बिन्दु (4,5) औऱ (-1,7) के बीच की दुरी
A 7 B b 5 C 12 D. 29
6. किन्हीं दो संख्या का LCM 120 है और HCF 15 ईनमें एक संख्या 30 है तो दुसरी संख्या होगी ….
A. 45 B. 50 C. 60 D. 90
7 . 12 सेमी भुजा वाले समबाहु त्रिभुज के शिर्षलम्ब की लम्बाई
A. 6 सेमी B. 12 सेमी C 6√3 सेमी D. 1 2√3सेमी
8. गोले का आयतन =
A 4/3 πr2 B 4/3 πr3 C 4 πr2 D 4 πr3
9. tan B . cosB=
A. sinB B . cosB C tanB D Cot B
10 किसी वृत के परीधी पर स्थित किसी विन्दु से वृत पर कितनी स्पर्श रेखा खिंचा जा सकती है?
A 0 B 1 C . 2 D. अंनत
प्रश्न संख्या 11से 20 का उतर अपनें विवेक सें दे. 1x10= 10
11 दृष्टि रेखा और क्षैतिज रेखा के बीच के कोण …................. कहलाता है।
12. cosA, ‘cos’ और A का …................ नहीं है।
13. वृत के किसी बिन्दु पर स्पर्श रेखा स्पर्श बिन्दु से जाने वाली त्रिज्यी पर …...................... होती है।
14. किसी बहुपद p (x) में x का ऊच्चतम घात बहुपद का............ …. कहलाता हैं।
15. y अक्ष का निर्देशांक …..................... कहलाता है।

16 यदि किसी त्रिभुज के शिर्षो का नियामक क्रमशः (5, 2) .(2, 4) , (8,6) है तो उसके केन्द्रक का नियामक होगा ।
17. यदि किसी वृत की परीधी 50% बढा दिया जाय तो उसका क्षेत्रफल कितना % बढ जायेगा ?
18किसी वृत के परीधी पर स्थित किसी विन्दु से वृत पर कितनी स्पर्श रेखा खिंचा जा सकती है?
19. चारों दिवारों का क्षेत्रफल = …................
20. विन्दु (3, - 2 ) की y अक्ष से दुरी क्या होगी?
प्रश्न संख्या 21 से 28 के लिए दो अंक निर्धारित है । अनावश्यक step से बचें । 2x8= 16. 21. 21 HCF (306] 657) = 9 दिया है । LCM (306] 657) ज्ञात कीजिए।
22. दो वृतों की त्रिज्याँए क्रमशः 19 सेमी. औऱ 9 सेमीं है । उस वृत की त्रिज्या ज्ञात कीजिए जिसका क्षेत्रफल इन दो वृतों के क्षेत्रफल के बराबर है ।
23. साबित कीजिए कि 2 एक परिमेय सख्या है।
.24. बिन्दुओं (0, 0) और ( 36, 15) के बीच की दुरी ज्ञात कीजिए।
25. विभाजन एल्गोरिथ्म का प्रयोग करके , निम्न में
P(x) को g(x) से भाग देने पर भागफल और शेषफल ज्ञात कीजिए ः
P(x) = 3x3 +x2 + 2x +5 , g(x)= 1+ 2x+x2
26 गुणनखण्ड विधी द्वारा मुल ज्ञात कीजिए
63x2 - 47x +53=0
  1. मान निकालिए
    2tan2450 + cos2300 - sin2600
28. एक सलेटी पासे और एक निला पासे को एक साथ फेंका जाता है। इसकी क्या प्रायिकता होगी की पासे का योगफल 8 है?
प्रश्न संख्या 29 से 41 के लिए तीन अंक निर्धारित है । अनावश्यक step से बचें । 3x13 =
29. साबित करें
    1-cosϴ
    (cosec ϴ – cotϴ)2 =
    1+cosϴ
    30.साबित करें
    tan480tan230 tan420 tan670= 1
31. .यदि sec 4A = cosec (A – 20°), जहाँ 4A न्युनकोण हैं।
A का मान ज्ञात करे.
32. यदि 4tanA = 3तो त्रिकोणमिति के अन्य सभी निष्पतियाँ ज्ञात करें।
33. किसा A.P. का nवाँ पद 6n+2 हैं । उसका सार्व- अंतर ज्ञात करे.
34.निम्नाकित सारणी किसी अस्पताल में एक विशेष वर्ष में हुए रोगियों की आयु को दर्शाती हैः
आयु (वर्षो मे )
5--15
15-25
25-35
35-45
45-55
55-65
रोगियों की संख्या
6
11
21
23
14
5  
 
उपरोक्त आँकङों के बहुलक और माध्य ज्ञात कीजिए।
34. ΔABC की BC भुजा पर AD इस प्रकार है कि <ADC = <BAC तो दिखाएँ कि AC2 = BC X CD
35. 5cm. त्रिज्या वाले वृत के बिन्दु P पर की स्पर्श रेखा PQ केन्द्र से जानेवाली एक रेखा से Q पर मिलती हैं। इस प्रकार कि OQ जिसकी लम्बाई 12 cm. है तो PQ की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
36. एक खिलौना 3.5 सेमी. त्रिज्या बाले एक शंकु के आकार का है, जो उसी त्रिज्या बाले अर्द्ध गोले पर अध्यारोपित है। इस खिलौनें की सम्पुर्ण ऊँचाई 15.5सेमी. है तो सम्पुर्ण पृष्ठियें क्षेत्रपल ज्ञात कीजिेए।
37. एक A.p. में a = 7 ; a13 = 35 दिया हैं। d और s13 ज्ञात कीजिए।
38. एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसके शिर्ष इसी क्रम में (3,0), (4,5), (-1,4) और (-2,-1) है।
39.एक भिन्न 1/3 हो जाती है, जब उसके अंश से 1 घटाया जाता है और वह ¼ हो जाती है, जब हर में 8 जोङा जाता है ।
40. k किस मान के लिए निम्नलिखित तीनों बिन्दु संरेख होगा
(7,-2) .(5,1) ,(3, k)
41. विवेचक ज्ञात कीजिए – 2x2 - x + 1/8 =0
प्रश्न संख्या 42 से 46 के लिए पाँचअंक निर्धारित है। अनावश्यक step से बचें । प्रत्येक प्रश्न के लिए option है । इनमें एक ही प्रश्न को हल करें । 5X5 = 25
42. ग्राफ द्वारा हल करें ।
2x-3y = 4 , 3x+5y + 13 = 0
अथवा
पाँच वर्ष पूर्व नुरी की आयु सोनु की आयु की तीन गुणी थी । दस वर्ष पश्चात् , नूरी की आयु सोनु की आयु की कितनी है।
43. यदि द्विघात समीकरण के मुलों का अस्तित्व हो तो द्विघात सुत्र द्वारा हल कीजिए: - 2x2 - 22x +1 = 0
अथवा
एक रेलगाङी एक समान चाल से 360 km. की दुरी तय करती है। यदि यह चाल 5km/h अधिक होती, तो उसी यात्रा में 1 घंटा कम समय लेती। रेलगाङी की चाल ज्ञात कीजिए।
44. भुमि के एक विन्दु P से एक 10मी ऊँचे भवन के शिखर का उन्नयन कोण 300 है। भवन के शिखर पर एक ध्वज को लहराया गया है और P से ध्वज के शिखर के उन्नयन कोण 450 है। ध्वजदण्ड की लम्बाई और बिन्दु P से भवन की दुरी ज्ञात कीजिए।
अथवा
एक नदी के पुल के एक बिन्दु से नदी के सम्मुख किनारों के अवनमन कोण क्रमशः 300 और 450 है। यदि पुल किनारो से 3m की ऊँचाई पर हो तो नदी की चौङाई ज्ञात कीजिए।


45. यदि किसी त्रिभुज की एक भुजा का वर्ग अन्य दो भुजाओं के वर्गो के योग के बराबर हो तो पहली भुजा के सम्मुख कोण समकोण होता है।
अथवा
यदि एक रेखा किसी त्रिभुज की दो भुजाओं को एक ही अनुपात में विभाजित करे, तो वह तीसरी भुजा के समांतर होती है ।
46. 5cm , 6cm और7cm भुजाओं वाले एक त्रिभुज की रच ना कीजिए और फिर एक अन्य त्रिभुज की रचना कीजिए , जिसकी भुजाएँ दिये हुए त्रिभुज की 7/5 गुनी हो।
अथवा
6 cm त्रिज्या का एक वृत खिंचिए। केन्द्र से 10cm दुर स्थित एक बिन्दु से वृत पर स्पर्श रेखा युग्म की रचना कीजिए और उनकी लंबाइयाँ मापिए।